फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के रंग: उत्तर भारत में झुलसा रही गर्मी, पूर्वोत्तर में हो रही बारिश; जैसलमेर में 48 डिग्री पर पहुंचा पारा

Sat, 24 May 2025 05:01 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क

सार

उत्तर भारत जहां लू और भीषण गर्मी से तप रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी तट पर अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान में धूल भरी आंधी और तापमान में गिरावट के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन
दिन में तेज धूप और गर्मी से राहत के लिए छाते का सहारा लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग दिख रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi In NITI Aayog Meeting: आज नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता; जानिए सबकुछ

मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी तट (गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल) में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 25 मई को मध्य महाराष्ट्र, 25-26 मई को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में अत्यधिक बारिश हो सकती है। वहीं, 27 मई तक राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


राजस्थान में भीषण गर्मी का असर
राजस्थान पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां शुक्रवार को सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस तापमान जैसलमेर में दर्ज किया गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री, बीकानेर में 46.2 डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री और चूरू में 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Manipur Protest Rallies: सरकारी बस से राज्य का नाम हटाने पर भड़के लोग; इंफाल में विरोध प्रदर्शन, दिखा जनाक्रोश

अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र
दक्षिण कोंकण और गोवा तट के पास अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब एक डिप्रेशन में बदल चुका है, जो अगले 24 घंटों में उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा और अधिक तीव्र हो सकता है। इस कारण गोवा, कोंकण और तटीय कर्नाटक में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और 204.5 मिमी से अधिक वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें