फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon: 21 राज्यों में बारिश का अनुमान, मप्र-हिमाचल में बाढ़ के हालात; गुजरात में चार बच्चों की मौत

Fri, 30 Jun 2023 06:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी-पश्चिम राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र व कच्छ, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Monsoon - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश के चलते हिमाचल, मध्यप्रदेश, गुजरात में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। मुंबई में पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। गुजरात के पंजमहल इलाके में घर की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई, पांच घायल हैं। वहीं चमोली में भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे का 100 मीटर हिस्सा बह गया, जिससे सैकड़ों श्रद्धालु फंसे रहे। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है।

कई राज्यों में बारिश का अनुमान

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में मानसून सक्रिय बना रहेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के भी अगले दो दिनों के दौरान भारत के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी-पश्चिम राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र व कच्छ, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान की यह है स्थिति
राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। जोधपुर के देचू और टोंक के निवाई में 11 सेमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अजमेर, भीलवाड़ा और बूंदी में अत्यधिक बारिश और बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ के दो पुलों का आधा हिस्सा बहा

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण अलग-अलग स्थानों पर बनाए जा रहे दो पुलों का मध्य का हिस्सा ढहकर बह गया। एक अफसर ने बताया कि एक घटना नंदिनी इलाके में, वहीं दूसरी घटना जिले के धमधा इलाके में हुई।

कोलकाता में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
कोलकाता और इससे लगती जगहों में बुधवार को भारी बारिश हुई। इसके चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुरद्वार समेत अन्य कई जगहों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मुंबई में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत
मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई में बृहस्पतिवार को जमकर बारिश हुई। मुंबई में एक झोपड़ी पर पेड़ गिरने से 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश के चलते पेड़ गिरने की घटनाओं में पिछले दो दिनों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। बीएससी ने अनुमान लगाया है कि अगले चार से पांच दिन तक मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और नासिक जिलों में यह अनुमान जताया है और इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसा रहेगा मौसम

  1. पूर्वोत्तर भारत: अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
  2. मध्य भारत: अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्व मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
  3. पश्चिम भारत: अगले चार दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
  4. पूर्व और पूर्वोत्तर भारत: अगले चार दिनों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।
  5. दक्षिण भारत: अगले चार दिनों के दौरान केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा होने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में अगले चार दिन, दक्षिण आतंरिक कर्नाटक में दो जुलाई और केरल में दो जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें