रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अलवर मॉब लिंचिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखा पलटवार किया है। सोमवार को रेल मंत्री ने ट्वीट कहा, "हर बार जब कोई अपराध होता है तो उसपर खुशी से कूदना बंद करो, मि. राहुल गांधी। राज्य ने पहले से ही सख्त और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आप समाज अपने लाभ के लिए हर तरह से बांटते हैं और फिर मगरमच्छ की तरह आंसू बहाते हैं। अब बहुत हो गया है। आप नफरत के सौदागर हैं।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले अलवर की घटना पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये पीएम मोदी का क्रूर इंडिया है। जहां मानवता को घृणा के साथ बदल दिया गया है और लोगों को कुचल दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। राहुल ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि नफरत ने मानवता की जगह ले ली है।
राजस्थान के अलवर में कथित गो-रक्षकों की हिंसा पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी के ब्रूटल न्यू इंडिया में मानवता खत्म हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अलवर में पुलिसकर्मियों को घायल अकबर खान को 6 किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में 3 घंटे लग गए। लेकिन क्यों? पुलिसकर्मियों ने रास्ते में चाय भी पी, ये मोदी का क्रूर न्यू इंडिया है जहां नफरत ने मानवता की जगह ले ली है।