फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने पिता को मार डाला : ईस्टर प्रार्थना में शामिल होकर घर लौटी और मौत की नींद सुलाया, गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा

सार

घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। वारदात के वक्त मृतक की पत्नी घर पर नहीं थी। वह अपनी बहन के घर गई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में 50 साल की एक मनोरोगी बेटी ने 76 साल के अपने पिता को मार डाला। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात रात अंबोलिम गांव में हुई। बेटी ईस्टर प्रार्थना कर चर्च से लौटी थी। 

सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। वारदात के वक्त मृतक की पत्नी घर पर नहीं थी। वह अपनी बहन के घर गई थी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मनोरोग संस्थान भेज दिया है, क्योंकि उसका पहले से वहां इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन

घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई जब आरोपी मैरिएन कार्डोसो ईस्टर की प्रार्थना में शामिल होकर घर लौटी। कंकोलिम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके पिता फिदेलिस मारियानो पेद्दा पर उसने लाठी से प्रहार किया। 

पुलिस ने बताया कि मैरिएन वर्ष 2000 में पति से तलाक के बाद से पिता के साथ रह रही थी। घटना की वजह क्या रही, यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है, आगे जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें