फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सेकेंड में करता था रेल के 20 टिकट बुक, छापा मारा तो आरपीएफ हुई दंग

Wed, 29 Jun 2016 10:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : daily mail
विज्ञापन
देश में रेलवे टिकट की बुकिंग में धांधली के बहुत से मामलों के बारे में आपने अक्‍सर सुना होगा। लेकिन मुंबई के रेलवे टिकट बुक करवाने वाले इस एजेंट के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। कुर्ला में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक स्थानीय टिकट एजेंट को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह एजेंट अमेरिका से खरीदे गए एक सॉफ्टवेयर की मदद से 20 सेकेंड में 20 टिकट बुक कर देता था। दरअसल, आरपीएफ को सूचना मिली थी कि पंजो टूर एंड ट्रैवल्‍स नाम की एक एजेंसी में अमेरिका से लाए गए खास सॉफ्टवेयर की मदद से टिकट बुक होते हैं।

सूचना के आधार पर आरपीएफ ने एजेंसी के संचालक और मालिक अश्‍वनि को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पता चला कि वह पिछले दो साल से सॉफ्टवेयर की मदद से टिकट बुक करवा रहा था। आमतौर पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट पर आगे बढ़ने के बाद ही यात्री के नाम आदि की जानकारी भरी जाती थी।
विज्ञापन


जबकि इस सॉफ्टवेयर के जरिए पहले ही जानकारी लेकर रेलवे की वेबसाइट से बुकिंग कर लेता है। जानकारी के मुताबबिक हर टिकट पर वह 400 से 2000 रुपए कमाता था। कुर्ला आरपीएफ के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर रितेश के अत्री के मुताबिक आरोपी ने रोबो नाम का यह अमेरिकी सॉफ्टवेयर ऑनलाइन खरीदा था।
Trending Videos
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर के जरिए अवैध टिकट का धंधा राष्ट्रीय लेवल पर चल रहा है

- फोटो : GettyImages
आप को बता दें कि कुर्ला के आरपीएफ अधिकारियों ने पिछले कुछ महीनों में तीन आरोपियों को अवैध रेलवे टिकट बेचने के मामलों में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों की जांच चल रही है, और इन लोगों ने भी यही अमेरिकी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर टिकट बुकिंग का अवैध कारोबार बिठा रखा था।

अधिकारियों ने बताया कि एक आरोपी ने पूंछताछ में बताया कि उसने यह सॉफ्टवेयर उत्तर प्रदेश का रहने वाला सरीफ खान नाम के व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस का मानना है कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए अवैध टिकट का धंधा राष्ट्रीय लेवल पर चल रहा है।

फिलहाल तो सभी आरोपी पुलिस की न्यायिक हिरासत में हैं, और जांच चल रही है। आपको सॉफ्टवेयर के बारे में बता दें कि यह ऑनलाइन खरीदा गया है। इसकी कीमत 1000 से 5000 रुपए तक है। वैसे इसकी कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप कितने पीएनआर जनरेट करवाने के लिए ले रहे हो। गलत जानकारी देकर यह सॉफ्टवेयर कई सारे टिकट मिनटों में बुक कर देता है।

Published by- Amit kumar
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें