केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कपड़ा क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देते हुए, पीएम मित्रा पार्क रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगा। देशभर में बनने वाले पीएम मित्रा पार्क में लगभग 70000 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
देश का पहला पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्रा) पार्क तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थापित किया जाएगा। इसमें करीब दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, आज तमिलनाडु की मेरी बहनों और भाइयों के लिए एक बहुत ही खास दिन है। विरुधुनगर जिला पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क का घर होगा। यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और राज्य के युवाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए पीएम मित्रा पार्क रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगा। देशभर में बनने वाले पीएम मित्रा पार्क में लगभग 70000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, मेगा परियोजना दक्षिण तमिलनाडु के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। सीएम स्टालिन, राज्य के मंत्रियों थंगम थेनारासु, केकेएसएसआर रामचंद्रन, आर गांधी और केंद्रीय मंत्रियों एल मुरुगन एवं दर्शना विक्रम जरदोश की उपस्थिति में अधिकारियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ भारत बनेगा आत्मनिर्भर
कपड़ा मंत्री गोयल ने कहा कि प्रत्येक पार्क रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगा। देश की निर्यात प्रतिस्पर्धा के विस्तार के अलावा विदेशी मुद्रा अर्जित करेगा। जिससे भारत आत्मानिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का तमिलनाडु के लोगों से विशेष स्नेह और जुड़ाव की इच्छा थी और वह हमेशा हमें समृद्ध तमिल संस्कृति के बारे में बताते हैं जिसे दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
दो लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
सीएम स्टालिन ने राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डाला और अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। विरुधुनगर पीएम मित्रा परियोजना के बारे सीएम ने कहा 2,000 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे का काम किया जाएगा, जिसमें 500 करोड़ रुपये की केंद्रीय सब्सिडी शामिल है। पीएम मित्रा पार्क का काम पूरा होने पर 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और दक्षिणी तमिलनाडु के आर्थिक विकास को सुनिश्चित करेगा। तमिलनाडु में पीएम मित्रा परियोजना में निवेश प्रतिबद्धताओं पर राज्य के अधिकारियों और कंपनियों के बीच कुल 11 समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।