रजनीकांत के फैंस कर रहे प्रदर्शन
- फोटो : ANI
राजनीति में अपना कदम रखने वाले दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स उनके एक फैसले से खासे नाराज नजर आ रहे हैं। रजनीकांत ने पिछले साल राजनीति में आने का एलान किया था और बताया था कि वो जनवरी 2021 में अपनी पार्टी के नाम का एलान करेंगे।
कुछ दिनों पहले सुपरस्टार रजनीकांत की हालत काफी खराब हो गई थी और उन्होंने राजनीति में ना आने का फैसला किया था। हालांकि उनके फैन्स इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे हैं और चेन्नई में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं। उन्होंने अभिनेता रजनीकांत से अपील की है कि वो अपने इस फैसले को वापस लें।
बता दें कि दक्षिण भारत में रजनीकांत के फैन्स की जनसंख्या बहुत ज्यादा है। जब रजनीकांत ने राजनीति में वापसी ना करने का फैसला किया तो उनके फैन्स खासे नाराज हो गए। वो अपने सुपरस्टार से यह फैसला वापल लेने की मांग कर रहे हैं। रविवार को रजनीकांत फैन क्लब के सदस्यों ने चेन्नई में विरोध प्रदर्शन किया।
रजनीकांत ने एक पत्र के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वो अब राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी तबीयत खराब होना और अस्पताल में मेरा भर्ती होना मानो भगवान की चेतावनी थी। मेरा अभियान महामारी के बीच लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ काम करने वाले हर किसी शख्स का धन्यवाद करता हूं।