फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : दो दिनों से दैनिक मामलों में बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में 18,645 नए केस और 201 मरीजों की गई जान

Sun, 10 Jan 2021 10:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मामलों में पिछले दो दिनों से हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को देश में कोरोना के 18,645 नए दैनिक मामले सामने आए, जिसके बाद कुल कोरोना मामलों की संख्या 1.04 करोड़ के पार चली गई है। बता दें कि बीते दिन पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,222 मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 201 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या डेढ़ लाख के पार चली गई है। 18,645 नए दैनिक मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,04,50,284 हो गई है।

-

इसके अलावा रविवार को पिछले 24 घंटे में 19,299 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब कोविड-19 से रिकवर मरीजों की कुल संख्या 1,00,75,950 हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो 2,23,335 मरीज ऐसे हैं, जिनका इस समय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शनिवार से मामलों की तुलना करें तो शनिवार को कोरोना के 18,222 मामले एक दिन में सामने आए थे, जबकि 228 लोगों ने कोरोना के सामने हार मानी थी और अपना दम तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईसीएमआर के मुताबिक नौ जनवरी तक 18,10,96,622 सैंपल का टेस्ट कर लिया गया है, जिसमें से नौ जनवरी यानि शनिवार को 8,43,307 सैंपल टेस्ट किए गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें