प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिनर के बाद आज सभी सांसद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को फेयरवेल देंगे। शाम 5.30 बजे से संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो जाएगा। इस दौरान लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन फेयरवेल स्पीच देंगी।
फेयरवेल में सभी सांसदों को बुलाया गया है, साथ ही कुछ चुनिंदा पूर्व सांसदों को भी न्यौता भेजा गया है। इस कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी को सभी सांसदों के हस्ताक्षर वाली किताब और स्मृतिचिह्न देंगे। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन खास शॉल भेंट करेंगी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की छवि करेगी नए राष्ट्रपति कोविंद का पीछा
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मौजूदा समय में सेना के सर्वोच्च कमांडर भी हैं। उन्हें सशस्त्र बलों की स्टाफ कमेटी शुक्रवार को फेयरवेल देगी। इसमें सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को मानेकशॉ सेंटर में फेयरवेल का आयोजन होगा।
गौरतलब है कि आगामी मंगलवार को रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर पद और प्रतिष्ठा की शपथ लेंगे और राष्ट्रपति भवन में रहने चलें जाएंगे। इससे पहले ही मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपने नए आवास 10, राजाजी मार्ग में शिफ्ट हो जाएंगे। यहीं पर दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रहा करते थे।