फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के इम्तिहान में यूपी के सांसद फेल, नहीं दे पाए सवालों के जवाब

Tue, 15 Mar 2016 04:52 AM IST
एम संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औचक परीक्षा में प्रदेश का कोई भी सांसद पास नहीं हो पाया।
  • मोदी ने यूपी के सांसदों के सामने दो सवाल उठाए थे, पर उन्हें एक का भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी है लेकिन लगता है कि राज्य से आने वाले उसके सांसद खुद तैयार नहीं हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औचक परीक्षा में प्रदेश का कोई भी सांसद पास नहीं हो पाया। मोदी ने यूपी के सांसदों के सामने दो सवाल उठाए थे, पर उन्हें एक का भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रदेश के सांसदों की यह बैठक केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के आवास पर हुई। प्रधानमंत्री ने यह कहकर अपनी बात शुरू की कि क्या बनारस के सांसद का बोलना जरूरी है। फिर उन्होंने पूछा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले यूपी के कितने गांवों में बिजली नहीं थी और अब सरकार बनने के बाद कितने गांवों में बिजली पहुंच गई है।

जब मोदी ने इस बारे में आंकड़ा मांगा तो एक भी सांसद ने हाथ नहीं उठाया। यह चुप्पी देख पीएम ने दूसरा सवाल किया। इस बार उन्होंने कहा कि जनता को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए मोदी एप लाया गया है। यह एप सांसदों के मोबाइल पर है या नहीं। इस बार भी कहीं से हाथ नहीं उठा। अंत में मोदी को कहना पड़ा कि इस बारे में बाद में बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में मऊ और आगरा जाएंगे पीएम

नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सांसदों को अपने क्षेत्र में अधिक समय बिताने के लिए कहा। सांसदों से कहा गया है कि वे अपनी निधि का 25 प्रतिशत संगठन की सिफारिश पर खर्च करें। बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।

बैठक में ओम माथुर ने सूबे में होने वाले पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर मऊ में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दिन से पार्टी के कार्यक्रमों की शृंखला शुरू होगी, जिसका समापन 24 अप्रैल को आगरा में होगा। इस आयोजन में भी पीएम मोदी मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें