संसद परिसर में कोरोना वायरस से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच सदन के भीतर सांसदों ने बुधवार को तमाम सुरक्षा बचावों पर चर्चा हुई। टीएमसी सांसद मास्क पहनकर सदन पहुंचे तो सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें मास्क हटाने का निर्देश दिया। हालांकि बाद में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की मांग पर उन्हें मास्क पहनने की अनुमति दे दी। कांग्रेस सदस्य रिपुन बोरा ने कहा, बाजार में सैनिटाइजर और मास्क की किल्लत है।
‘ये चिंता का विषय है। एक दूसरे दूरी बनाने की सलाह दी जा रही है। वायरस नहीं जानता कि हम सांसद हैं, उसे इसकी परवाह नहीं। हम देशभर के लोगों से मिलते हैं, इसमें सबसे ज्यादा जोखिम है। ऐसे में सदन स्थगित किया जा सकता है।
- राजीव गौड़ा, कांग्रेस सांसद
आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने लोकसभा में कहा, फिलीपींस ने भारतीय छात्रों को 16 मार्च को देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का वक्त दिया है। वहीं विदेशी उड़ाने रद्द हैं ऐसे में सरकार को विदेश में फंसे छात्रों को वापस लाने के प्रयास तेज करने चाहिए।