फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर नाईक की संस्था से जुड़ा युवक गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2016 09:55 AM IST
अश्विन अघोर/ मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल पुलिस ने विवादित मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम अर्शिद कुरैशी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुरैशी के खिलाफ कोच्चि में धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 153 ए (समुदायों के बीच द्वेष फैलाने) और गैर कानूनी गतिविधियों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोच्चि पुलिस ने कुरैशी को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी शाखा की मदद से नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद कुरैशी को नवी मुंबई के बेलापुर अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


अदालत से 25 जुलाई तक ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद कुरैशी को लेकर केरल पुलिस टीम कोच्चि रवाना हो गयी।
विज्ञापन

आतंकवादियों से जुड़े है नाईक के तार, लेकिन खुद को बताया शांतिदूत

जाकिर नाईक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होली आर्टिसन बेकरी में हमले के बाद चर्चा में आए थे। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जाकिर नाईक से प्रभावित बताया गया था।

हालांकि नाईक ने बाद में स्काइप पर किए गए एक प्रेस कांफ्रेस में खुद को शांति का दूत कहा था। जाकिर नाईक की पीस टीवी पर बांग्लादेश में प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें