फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: 'पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बनाया जाए विशेष एंटी-नार्कोटिक्स ब्यूरो', कोकोमी ने की केंद्र से मांग

Sun, 02 Feb 2025 09:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।

सार

Manipur: कोकोमी ने केंद्र सरकार से पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक एंटी-नार्कोटिक्स ब्यूरो बनाने और इसे 'नार्को-आतंकवादी आपातकालीन क्षेत्र' घोषित करने की मांग की। समिति ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन
कोकोमी के समन्वयक खुराईजम अथौबा - फोटो : एक्स/खुराईजम अथौबा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर एकता समन्वय समिति (कोकोमी) ने केंद्र सरकार से पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक विशेष एंटी-नार्कोटिक्स ब्यूरो स्थापित करने की मांग की। इंफाल घाटी के कई नागरिक संगठनों के इस समूह ने केंद्र से अपील की कि इस क्षेत्र को 'नार्को-आतंकवादी आपातकालीन क्षेत्र' घोषित किया जाए। 

विज्ञापन


कोकोमी के समन्वयक खुराईजम अथौबा ने एक ज्ञापन में कहा, 'हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि वह पूर्वो क्षेत्र को आधिकारिक रूप से एक नार्को-आतंकवादी आपातकालीन क्षेत्र घोषित करे, ताकि स्थिति की गंभीरता को सामने लाया जा सके और राष्ट्रीय संसाधनों का सही उपयोग किया जा सके।'

समिति ने मांग की कि एक विशेष एंटी-नार्कोटिक्स ब्यूरो या बल बनाया जाए, जो क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और नार्को आतंकवाद से निपटने के लिए समर्पित हो। कोकोमी ने कहा कि यह ब्यूरो पारदर्शी तरीके से काम करे और राज्य सरकारों और स्थनीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करे। 
विज्ञापन


कोकोमी ने मणिपुर, मिजोरम और म्यांमार के चिन राज्य में प्रभावशाली व्यक्तियों और संस्थाओं की मादक पदार्थ तस्करी में कथित संलिप्तता की गहराई से जांच की मांग की। इसके साथ ही समिति ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी का समर्थन करने वाले ढांचों को नष्ट करने के उपायों की भी अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें