फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोकसी, गीतांजलि समूह की 7 संपत्तियां कुर्क, बैंक खातों को पहले ही किया जा चुका है अटैच

Tue, 20 Feb 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग ने सोमवार को कर चोरी के मामले में गीतांजलि समूह और इसके प्रमोटर मेहुल चोकसी की मुंबई स्थित सात संपत्तियों को कुर्क कर लिया। विभाग ने फ्लैटों और बिल्डिंग के अनंतिम कुर्की के आदेश जारी कर दिए हैं। ये संपत्तियां मुंबई में ओपेरा हाउस, बांद्रा, अंधेरी, वडाला और वालकेश्वर रोड इलाके में स्थित हैं। 

विज्ञापन


विभाग के सूत्रों ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में से चार गीतांजलि जेम्स लिमिटेड, दो मेहुल चीनूभाई चोकसी और एक गिली इंडिया लिमिटेड के नाम पर है। यह कार्रवाई बकाया कर की वसूली के लिए की गई है। 

इससे पहले विभाग ने 17 फरवरी को गीतांजलि समूह और चोकसी के नौ बैंक खातों को अटैच किया था। इसके अलावा पिछले ही हफ्ते विभाग ने नीरव मोदी और उसके परिवार की 29 संपत्तियों और 105 बैंक खातों को भी कुर्क किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें