फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा नहीं उठाने के बयान पर घिरीं महबूबा, केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने की निंदा

Sat, 24 Oct 2020 07:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की अनुच्छेद-370 और राष्ट्रीय ध्वज को लेकर की गई विवादित टिप्पणी की केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है, इससे ज्यादा आपत्तिजनक कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जम्मू—कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को संवैधानिक प्रक्रिया के तहत निष्क्रिय किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम महबूबा मुफ्ती की राष्ट्रीय ध्वज और अनुच्छेद 370 को लेकर की गई विवादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही पूछा कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोग उनकी इस टिप्पणी पर चुप क्यों हैं?

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें