फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय विधानसभा उपचुनाव: साउथ तुरा सीट से मुख्यमंत्री संगमा जीते

Mon, 27 Aug 2018 11:21 AM IST
शिलांग, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

मेघालय में 23 अगस्त को दो विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनावों में सोमवार सुबह मतगणना शुरू हुई। मतगणना शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही राज्य के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार के तौर पर साउथ तुरा सीट से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने 8420 मतों से कांग्रेस के शार्लोट को हराया है। वहीं एक अन्य सीट पर मतगणना अभी जारी है।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने बताया, "मेघालय के मुख्यमंत्री और एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड के संगमा दक्षिण तुरा सीट से उपचुनाव में 8,400 मतों से जीते।"

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार के तौर पर साउथ तुरा सीट से चुनाव लड़ा है जबकि रानीकोर सीट से एनपीपी के उम्मीदवार हैं मार्टिन एम डांगगो। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं और विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं।

खारकोंगोर ने बताया था कि मतगणना के पहले दो चरण के बाद संगमा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार शारलोट डब्ल्यू मोमिन से करीब 5800 मतों से आगे चल रहे हैं। रानीकोर सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार पी मारवीन अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एनपीपी के डांगगो से करीब 1000 मतों से आगे चल रहे हैं। दोनों ही सीटों पर उपचुनाव 23 अगस्त को हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें