फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा रघुवंशी हत्याकांड: SIT ने बढ़ाई जांच की रफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर के बाद एमपी से सुरक्षा गार्ड को भी दबोचा

Sun, 22 Jun 2025 04:50 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

देशभर में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर चर्चा तेज है। आय दिन इस मामले में नए खुलासे भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मध्य प्रदेश से सुरक्षा गार्ड और प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी डीलर ने हत्या के बाद सोनम द्वारा छुपाया गया बैग फ्लैट में रखा था।

विज्ञापन
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आय दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। इसी बीच मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में रविवार को मध्य प्रदेश से एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया। इससे पहले शनिवार को एक प्रॉपर्टी डीलर को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसने मृतक की पत्नी सोनम का बैग छुपाया था। इसके साथ ही अब तक इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या सात हो गई है।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

विज्ञापन

मामले में ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सैयम ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे देवास जिले के भौंरासा टोल गेट से सिलोम जेम्स नाम के प्रॉपर्टी डीलर को पकड़ा गया। वह भोपाल भागने की कोशिश कर रहा था। सिलोम ने इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में एक मकान किराए पर दिया था, जहां सोनम रुकी थी और हत्या के बाद आभूषण व अन्य सामान छुपाया गया था।

ये भी पढ़ें:- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज को न्यायिक हिरासत; पुलिस की ओर से रिमांड न मांगे जाने पर कोर्ट का फैसला

रविवार को हुई सुरक्षा गार्ड की गिरफ्तारी

प्रॉपटी डीलर के बाद रविवार तड़के 2 बजे उसी संपत्ति पर तैनात सुरक्षा गार्ड बाला अहिरवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों को इंदौर की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगेगी ताकि उन्हें पूछताछ के लिए शिलॉन्ग ले जाया जा सके।

विज्ञापन


सचिन रघुवंशी ने फिर की नार्को टेस्ट की मांग
इससे पहले शनिवार को राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि मेघालय पुलिस... उनकी रिमांड आठ दिन से भी नहीं बढ़ा पाई। राज ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने हत्या क्यों की। राज चाहता तो सोनम के साथ पहले ही भाग सकता था। उन्हें राजा की हत्या क्यों करनी पड़ी? क्या मेघालय पुलिस उनसे डरती है? क्या वे इतने बड़े गैंगस्टर हैं? मुझे यह सब समझ में नहीं आता। मैं नार्को टेस्ट की मांग करते-करते थक गया हूं। अगर नार्को टेस्ट नहीं हुआ तो मैं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगा। हमें अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने मेरे भाई की हत्या क्यों की?

ये भी पढ़ें:- Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के रवाना होने के बाद किसने हटाए सबूत, 7 जून को लग गई थी आरोपियों को भनक

क्या है पूरा मामला, समझिए
गौरतलब है कि कारोबारी राजा रघुवंशी 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव 2 जून को मेघालय के सोहरा इलाके में एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। इस हत्या की साजिश में शामिल उनकी पत्नी सोनम ने आठ जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। अब तक इस मामले में एमपी और यूपी से कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें