फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय: राज्य के मंत्रियों और विधायकों में दहशत, उग्रवादी समूह ने भेजा जबरन वसूली का नोटिस

Sat, 21 Aug 2021 06:47 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, शिलोंग

सार

मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में संगठन के एक पूर्व आतंकवादी की मौत के कुछ दिनों बाद राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों को एक गैरकानूनी संगठन से जबरन वसूली के नोटिस मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में गैरकानूनी संगठन से जबरन वसूली के नोटिस मिलने के बाद से कई मंत्री और विधायक डरे हुए हैं। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में संगठन के एक पूर्व आतंकवादी की मौत के कुछ दिनों बाद राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों को एक गैरकानूनी संगठन से जबरन वसूली के नोटिस मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस ने जांच शुरू कर दी है क्योंकि कई नेताओं को उनके मोबाइल फोन पर उग्रवादी संगठन से 10 लाख रुपये की मांग की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि न केवल राजनीतिक नेताओं बल्कि कई व्यवसायियों को भी विदेशों से उनके मोबाइल फोन पर संदेश प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इनकम टैक्स के नाम पर 10 लाख रुपये और उससे ज्यादा की डिमांड की गई थी। उन्होंने कहा कि कई राजनेताओं और व्यवसायियों को आयकर के रूप में राशि एचएनएलसी को भुगतान करने के लिए कहा गया है। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को एक महिला सहित कम से कम दो लोग उग्रवादियों द्वारा विस्फोटक से घायल हो गए। बता दें कि पिछले महीने, संगठन ने पूर्वी जयंतिया हिल्स में रिजर्व पुलिस बल के जवानों के क्वार्टर के पास एक और आईईडी हमला किया था। इस साल की शुरुआत में, एचएनएलसी ने जिले में एक सीमेंट प्लांट के अंदर भी हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें