मेघालय के पूर्वी जयंतिया जिले में 40 से ज्यादा दिनों से एक खान में फंसे 15 श्रमिकों की खोज के दौरान बृहस्पतिवार को एक श्रमिक का शव मिला था, उसकी शिनाख्त कर ली गई है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान अमीर हुसैन के रूप में हुई है। वह असम के चिरांग जिले का रहने वाला था। गौरतलब है कि उसका शव 370 फीट गहरी खदान में नौ दिन पहले मिल गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को बाहर निकाला जा सका।