फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder: मेघालय हनीमून हत्याकांड में सोनम ने लगाई जमानत याचिका, आरोप-पत्र में खामियों का दावा

Sat, 13 Sep 2025 11:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
विज्ञापन
मेघालय हनीमून हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी ने जमानत याचिका दायर की है। सोहरा उप-मंडल के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तारीख तय की है। अतिरिक्त लोक अभियोजक तुषार चंद्रा ने कहा कि याचिका शुक्रवार को दायर की गई थी, लेकिन अभियोजन पक्ष ने मामले के रिकॉर्ड की जांच के लिए समय मांगा।

विज्ञापन


सोनम के वकील ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में दायर आरोप-पत्र में खामियों का दावा किया है। राजा रघुवंशी की सोहरा में वेइसाडोंग के पास एक सुनसान पार्किंग में तीन हत्यारों ने हत्या कर दी थी, जब वह राज्य में अपने हनीमून पर थे। उनकी पत्नी और उनके प्रेमी राज कुशवाहा ने कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई थी।

क्या है पूरा वाकया और 790 पन्नों का आरोप पत्र?
राजा और सोनम मई में मेघालय से लापता हो गए थे, जिसके बाद देश भर में तलाशी अभियान चलाया गया था। आखिरकार राजा का शव मिला और सोनम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि मेघालय के जांचकर्ताओं ने अन्य आरोपियों को पकड़ लिया। पिछले हफ्ते पुलिस ने सोनम, राज और तीन हत्यारों विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी के खिलाफ 790 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें