राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर वी षणमुगानथन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। षणमुगानाथन राजभवन की गरिमा गिराने का बेहद संगीन आरोप था।
राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेट्री वेणु राजामणि ने राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में कहा है कि राष्ट्रपति ने षणमुगानाथन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक असम के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित को मेघालय के गवर्नर का कामकाज संभालने को कहा गया है। नगालैंड के गवर्नर पद्मनाभ बालकृ ष्णा आचार्य को अरुणाचल प्रदेश का अतिरिक्त कार्य भार संभालने को कहा गया है।