Meghalaya: इस मानसून सीजन में यह तीसरी बार है जब मेघालय में सोनापुर सुरंग पर भूस्खलन हुआ है। इससे पहले इसी साल जून में मेघालय की सोनापुर सुरंग दो बार भूस्खलन की चपेट में आई थी। शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सिलचर-बदरपुर-शिलांग को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर सोनापुर सुरंग के पास यातायात बाधित हो गया।
मेघालय के सोनापुर सुरंग में एक बार फिर ताजा भूस्खलन हुई है। सुरंग में भूस्खलन के कारण सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। यह ताजा भूस्खलन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हुआ है।
विज्ञापन
सोनापुर सुरंग में भूस्खलन की घटना के कारण बराक घाटी और निकटवर्ती राज्य मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। इस बीच, मेघालय के पीडब्ल्यूडी विभाग ने युद्ध स्तर पर एनच-6 को साफ़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इस मानसून सीजन में यह तीसरी बार है जब मेघालय में सोनापुर सुरंग पर भूस्खलन हुआ है। इससे पहले इसी साल जून में मेघालय की सोनापुर सुरंग दो बार भूस्खलन की चपेट में आई थी। शुक्रवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सिलचर-बदरपुर-शिलांग को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर सोनापुर सुरंग के पास यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक, मेघालय में सोनापुर सुरंग का अगला हिस्सा ढलान से नीचे आ रही मिट्टी से ढक गया है। परिणामस्वरूप, सुरंग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।