फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय का रण: अभिषेक बनर्जी के बयान पर बोले संगमा, भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांके

Mon, 20 Feb 2023 04:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एन. अर्जुन, अमर उजाला, शिलांग

सार

संगमा ने तृणमूल कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा, पूरा देश जानता है कि बंगाल भ्रष्टाचार में नंबर एक राज्य बन गया है। पहले उनको वहां भ्रष्टाचार खत्म करने पर ध्यन देना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम कोनराड संगमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में भले ही मौसम अभी काफी सर्द है, लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ने लगा है। सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का ग्राफ बढ़ने लगा है। इस बार जहां एनपीपी को अपना किला बचाना है, वहीं भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस भी ताल ठोक रही हैं। भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बना है और इसे लेकर पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं। यहां विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं और मतदान 27 फरवरी को होना है। 36 महिलाओं सहित कुल 375 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रणनीति को लेकर प्रमुख नेताओं से एन. अर्जुन की बातचीत के प्रमुख अंश...
विज्ञापन


भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांके : संगमा
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि जो लोग मेघालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं पहले उनको अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वे देखें कि बंगाल में क्या हो रहा है। बंगाल देश में भ्रष्टाचार का रोल मॉडल बन गया है। हम अपने पड़ोसी राज्य के साथ सीमा विवाद पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जल्द ही उसका समाधन कर लिया जाएगा। संगमा ने कहा, कुछ राजनीतिक पार्टियां प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।
हम सब यहां पर प्यार और भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और जो कार्य रह गए हैं, उनको पूरा करेंगे।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार में बंगाल देश में नंबर वन
संगमा ने तृणमूल कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा, पूरा देश जानता है कि बंगाल भ्रष्टाचार में नंबर एक राज्य बन गया है। पहले उनको वहां भ्रष्टाचार खत्म करने पर ध्यन देना चाहिए। कुछ राजनीतिक पार्टियां यहां पर केवल चुनाव के समय आती हैं। लोगों को बांटना चाहती हैं।

अगर टीएमसी की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारी जेल में होंगे : अभिषेक
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति तृणमूल की नीति जीरो टॉलरेंस की है। अगर मेघालय में हमारी सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजेंगे। अभिषेक ने कहा, यह कितनी हैरान करने वाली बात है कि भाजपा अब कह रही है कि वह पिछले पांच साल से सरकार चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन वह तो सत्ता में थी। तब वह क्या कर रही थी। उन्होंने कहा, मैं शाह को चुनौती देता हूं कि वह कॉनराड संगमा के खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएं। मेघालय के खासी, गारो और जयंतिया का सारा पैसा गुजरात, असम और मध्यप्रदेश में बैठे लोगों के पास गया है। वह कैसे कार्रवाई करेंगे। अभिषेक ने कहा, मैं वादा करता हूं कि तृणमूल की सरकार बनते ही एक महीने के भीतर मुकरोह गोलीकांड के आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाएगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

मेघालय के लोग समझ चुके हैं सिर्फ भाजपा ही विकल्प : हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, मेघालय के लोग समझ चुके हैं कि राज्य को उन्नति के शिखर तक लेकर जाना है तो भाजपा ही एक मात्र विकल्प है। यह असम का पड़ोसी राज्य है और लोगों ने असम के विकास को देखा है। इतना ही नहीं पूर्वोत्तर में जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास को पंख लगते हुए यहां के लोगों ने देखा है। यहां के लोगों ने हर पार्टी को मौका देकर देख लिया है, इस बार भाजपा को सत्ता की बागडोर थमाने का निश्चय कर चुके हैं।  सरमा ने कहा, तीनों ही हिल्स (गारो, खासी और जयंतिया) में लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बना है। भाजपा की कथनी और करनी को लेकर आश्वस्त हैं। भाजपा की रैलियों में लोग भारी उत्साह के साथ आ रहे हैं। इस बार चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, राज्य बने 50 वर्षों से अधिक समय हो चुके हैं अभी तक राज्य में कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। एयरपोर्ट तो है लेकिन यहां पर फ्लाइटें नहीं आती। अभी तक 7वां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें