फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालयः मुख्यमंत्री संगमा के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, करानी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

Wed, 02 Nov 2022 06:36 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
Konrad Sangma - फोटो : CMO, Meghalaya
विज्ञापन

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के हेलीकॉप्टर में खराबी आने से इसे तुरंत लैंडिंग कराना पड़ा। तुरा के रास्ते में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की शिलांग के उमियाम में यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज (यूसीसी) में आपात लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम के कारण ऊपरी शिलांग के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड पर उतरने में विफल रहने के बाद बुधवार को सुंदर उमियम झील के पास यह आपात लैंडिंग कराई गई। मुख्यमंत्री गारो हिल्स में अपने निर्वाचन क्षेत्र के आधिकारिक दौरे से लौट रहे थे।

ट्विटर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर को उमियाम झील के पास यूनाइटेड क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड में उतरना पड़ा और उन्होंने परिसर में सुंदर दृश्यों का आनंद लिया। कॉलेज के कर्मचारियों से मुलाकात की और कैंटीन में दोपहर का भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें