फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय खदान हादसा : रेस्क्यू टीम को मिले मजदूरों के क्षत-विक्षत अंग, परिजनों का पहचानने से इनकार

Sat, 19 Jan 2019 06:53 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
विज्ञापन
मेघालय खदान
विज्ञापन

मेघालय में एक खदान में पानी भरने से गत 13 दिसंबर से फंसे 15 श्रमिकों में से एक का शव नौसेना के गोताखोरों ने बुधवार को खोज निकाला था, लेकिन इन श्रमिकों में से पांच के परिजन शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। नौसेना ने श्रमिकों की खोज के लिए मानव रहित रिमोट संचालित व्हीकल (आरओवी) को पानी के भीतर उतारा था जो वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। 

विज्ञापन


नौसेना के अधिकारियों को पानी में करीब 160 फीट नीचे एक श्रमिक का शव दिखा तो उसे आरओवी से ही बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने यह कह कर शव को बाहर निकालने के लिए मना किया कि पानी में गल जाने के कारण जोर लगाए जाने पर यह क्षत विक्षत हो सकता है। 

ऐसे में शव की पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इस पर नौसेना ने पांच श्रमिकों के परिवारों को वीडियो रिकॉर्डिंग दिखा कर शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की, लेकिन इनमें से कोई भी शिनाख्त नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें