फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo : मशहूर बॉलीवुड निर्देशक सुभाष घई पर भी दुष्कर्म का आरोप

Fri, 12 Oct 2018 04:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हीरो, कर्मा व खलनायक सरीखी मशहूर फिल्मों के निर्देशक रहे सुभाष घई पर भी एक अनजान महिला ने ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि 73 वर्षीय घई ने इस आरोप से इनकार करते हुए महिला पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। 

लेखिका महिमा कुकरेजा ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर एक अनजान महिला का अकाउंट शेयर किया। पिछले सप्ताह कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली कुकरेजा ने लिखा कि ये अनजान महिला मीडिया की एक बेहद प्रतिष्ठित शख्सियत है, जो अपने नाम को सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं। इस महिला ने कहा कि उसने कई साल पहले घई के साथ एक फिल्म पर काम किया था। इस दौरान घई ने उन्हें स्क्रिप्ट पर बात करने के लिए कई बार अपने अपार्टमेंट में बुलाया। एक बार घई ने उसे जबरन किस किया, लेकिन फिर माफी मांग ली। 
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उसने इसकी जानकारी एक असिस्टेंट डायरेक्टर और दो अन्य महिलाओं को दी। लेकिन उस समय अपने पास कोई नौकरी नहीं होने के कारण फिल्म के लिए काम करना जारी रखा। इसी दौरान एक दिन घई ने चुपके से उसके ड्रिंक में नशीली दवाई मिलाई और उसे अपनी कार से घर तक छोड़ने का ऑफर दिया। महिला का कहना है कि बाद में होश आने पर उसने खुद को एक होटल के कमरे में पाया और उसके साथ दुष्कर्म किया जा चुका था।

विज्ञापन

अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा ने लगाया निर्देशक साजिद खान पर आरोप

अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा ने गुरुवार को निर्देशक साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। सलोनी घटना के समय साजिद के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहीं थीं। सलोनी ने पहले ही यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर रहे निर्देशक विकास बहल पर भी अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जबकि अभिनेता जेन दुर्रानी पर भी अपने साथ छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें