फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: हैदराबाद में भाजपा के 11 राज्य प्रमुखों की अहम बैठक शुरू, विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

Sun, 09 Jul 2023 01:10 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

भाजपा मुख्यालय में तेलंगाना विधानसभा चुनाव सहित अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बैठक में तेलंगाना अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी का अभिनंदन किया। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद स्थित भाजपा मुख्यालय में आज 11 राज्यों के भाजपा अध्यक्षों के साथ बैठक हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक की अध्यक्षता करने के लिए हैदराबाद पहुंच गए हैं। बैठक में नड्डा ने भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी का अभिनंदन किया।

कैमरे के सामने होगी बैठक

भाजपा मुख्यालय में तेलंगाना विधानसभा चुनाव सहित अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष नड्डा दक्षिणी राज्यों सहित अन्य 11 राज्यों के भाजपा अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि बैठक कैमरे के सामने की जाएगी। दक्षिणी राज्यों की सत्ता में हस्तक्षेप करने के लिए भाजपा तेलंगाना को महत्वपूर्ण मान रही है और इसलिए हैदराबाद में बैठक आयोजित करने का फैसला किया गया है। तेलंगाना विधानसभा जीतकर दक्षिणी राज्यों में दबदबा बनाया जा सका है। बैठक में 11 राज्यों की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। साथ ही कमजोर इलाकों पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में यह नेता रहेंगे उपस्थित

विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव और चुनाव समिति के सह-प्रभारी सुनील बंसल, महासचिव और तेलंगाना प्रभारी तरुण चुघ और विवेक मेनन सहित वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता और कई अन्य शामिल होंगे। भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार और चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 11 राज्यों के भाजपा अध्यक्ष भी बैठक में शिरकत करेंगे, जिसकी अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें