देश की सबसे अहम जांच एजेंसी सीबीआई के नए निदेशक के चयन के लिए शुक्रवार को फिर बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस चयन समिति में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगाई और लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हैं।
नए निदेशक के चुनाव के लिए 24 जनवरी को हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका था। सीबीआई निदेशक का पद आलोक वर्मा को हटाए जाने के चलते 10 जनवरी से ही खाली है। एम नागेश्वर राव अभी अंतरिम सीबीआई निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं।