फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के बीच हुई बैठक, लिए गए ये फैसले

Fri, 25 Dec 2020 09:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बसे गांव - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच शुक्रवार को एक बैठक हुई। बीएसएफ ने बताया कि इस बैठक में कमजोर क्षेत्रों की पहचान और अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त रात्रि पैट्रोलिंग करने का फैसला लिया गया। बैठक में प्राथमिकता वाले पैच में सिंगल रो फेंस का निर्माण, अधिक सतर्कता और समन्वित कार्रवाई किए जाने पर सहमित जताई गई।

विज्ञापन

 
सीमा सुरक्षा बल ने बताया कि वह आने वाले समय में बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए कार्यक्रमों की एक श्रंखला तैयार करने की योजना बना रहा है। बीएसएफ ने बताया कि इन कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों और अन्य प्रख्यात हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बांग्लादेश 26 मार्च को पाकिस्तान से अलग होकर नया देश बना था। 26 मार्च 2021 को बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें