फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके दम पर चुनाव लड़ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए कौन हैं वो रणनीतिकार

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार पद की दौड़ में शामिल हैं डोनाल्ड - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पद की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रंप काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अमेरिकी मीडिया ही नहीं बल्कि दुनिया की लगभग हर मीडिया ट्रंप को खास तवज्जो दे रही है और लगातार उनके चुनाव प्रचार पर नजरें भी बनाए हुए है। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की ओर से इस दौड़ में शामिल ट्रंप लगातार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। विवादों से घिरे रहना जैसे उनकी फितरत हो गई हो।
विज्ञापन


उनके पहले के बयान के बाद खड़ा हुआ विवाद अभी खत्म नहीं होता इससे पहले ही वह कोई दूसरा विवादित बयान दे देते हैं। मानों जैसे यह उनकी एक रणनीति का हिस्सा हो। लेकिन आपको क्या लगता है कि ये सब ट्रंप अकेले ही करते हैं या फिर उनके पास इतना समय है कि वह सभी जगहों के आंकड़े इकट्ठा करें और फिर उस पर भाषण दें। नहीं ट्रंप कतई ऐसा नहीं करते। उनके इस काम की जिम्मेदारी कुछ खास लोगों पर हैं जिन्हें उनके चुनाव प्रचार की कोर टीम कहा जा सकता है। यही टीम इस बात का निर्धारण करती है कि आखिर ट्रंप को क्या करना चाहिए और किस बात पर बोलने से बचना चाहिए।

इस कोर टीम में  चार से पांच लोग शामिल हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में माहिर हैं। उन्हें अपने काम का इतना अनुभव है कि वे किसी भी विरोधी पार्टी के नेताओं को मात देने में सक्षम हैं। तो आइए जानते हैं आखिर वे कौन लोग हैं जिनके दम पर डोनाल्ड ट्रंप इतनी तेज दहाड़ मारते हैं और बिना किसी नुकसान के लगातार लोगों के बीच मशहूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिलिए ट्रंप के चुनाव के मुख्य रणनीतिकार कोरी लिवन्डोवस्की से

कोरी लिवन्डोवस्की ही संभालते हैं ट्रंप के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी - फोटो : Getty Images
डोनाल्ड ट्रंप के कोर टीम में जो सबसे पहला सदस्य है उसका नाम कोरी लिवन्डोवस्की है। यह नाम पढ़ने में जितना मुश्किल है उससे कहीं ज्यादा इनका काम मुश्किल है। कोरी ट्रंप के मुख्य प्रचारक हैं जो इस बात का निर्धारण करते हैं कि आखिर ट्रंप को क्या करना है और क्या नहीं। कोरी साये की तरह ट्रंप के साथ दिन रात लगे रहते हैं। किसी भी भाषण और मीटिंग से पहले वह हर वो जरूरी तैयारी करते हैं जो ट्रंप के नजरिए से फायदेमंद हो।

मैसाच्युसेट के लोवेल में 1973 में जन्मे कोरी लिवन्डोवस्की ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्युसेट से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि हासिल की और इसके दो साल बाद (1997) यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका से मास्टर डिग्री। मास्टर डिग्री हासिल करने से पहले ही कोरी कई राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव प्रचार का काम कर चुके थे। उन्होंने ओहियो सिनेट के सदस्य बॉब ने के लिए भी चुनाव प्रचार किया था। इसके बाद वह रिपब्लिकन नेशनल कमिटी से जुड़ गए और 2001 में न्यू हैंपशायर से रिपब्लिकन यूएस सिनेटर रॉबर्ट सी स्मिथ के लिए कैंपेन मैनेजर के तौर पर काम किया। इसके बाद कोरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कोरी ने 2004 के बाद बोस्टन की एक पब्लिक अफेयर कंपनी स्वार्ट्ज एमएसएल का हाथ थाम लिया और उसके लिए लॉबिंग का काम करने लगे। ट्रंप से उनकी पहली मुलाकात 2014 में हैंपशायर में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके छह महीने बाद ही ट्रंप ने अपने उम्मीदवारी की घोषणा की थी। ट्रंप ने कोरी को अपने घर (ट्रंप टावर) में आमंत्रित कर उनके सामने कैंपेन मैनेजर बनने का प्रस्ताव रखा जिसे कोरी ने स्वीकार कर लिया।

ट्रंप के चुनाव प्रचार का कार्यभार संभालते ही कोरी ने उनके लिए एक नए कैंपेन की शुरुआत की जिसका नाम 'लेट ट्रंप बी ट्रंप' था। कोरी ने ही साल 2015 में पहली बार अप्रवासियों का मुद्दा उठाते हुए उसके पर ट्रंप की सोच को सार्वजनिक किया था। उन्होंने जन्म के आधार पर नागरिकता देने वाले कानून का विरोध भी किया था। यह कोरी के चुनाव प्रचार का ही नतीजा था कि ट्रंप पहली 9 फरवरी 2016 को न्यू हैंपशायर में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे थे। इसके बाद राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल ट्रंप ने कई चुनावों में जीत दर्ज की थी।

दूसरा नंबर आता है डिप्टी कैंपेन मैनेजर माइकल ग्लासनर

कोरी के बाद ट्रंप के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी ग्लासनर के कंधों पर ही है - फोटो : doleinstitute
माइकल ग्लासनर उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं जिनके कंधों पर डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान की जिम्मेदारी है। माइकल को 2 मार्च 2016 को डिप्टी कैंपेन मैनेजर बनाया गया है। इससे पहले वह ट्रंप के राजनीतिक निदेशक के तौर पर नियुक्त थे।

ग्लासनर को राजनीतिक क्षेत्र का करीब 30 साल लंबा अनुभव है। वह 2001 तक सीनेटर बॉब डोल के राजनीतिक सलाहकार रहे। इसके बाद पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यू यॉर्क और न्यू जर्सी के चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन पद पर नियुक्त रहे। इसके अलावा वह 2001 से 2008 तक आईडीटी कॉर्पोरेशन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। ट्रंप की कोर टीम में शामिल होने से पहले ग्लासनर राष्ट्रीय राजनीतिक निदेशक के तौर पर नियुक्त थे।

ट्रंप के चुनाव प्रचार में ग्लासनर मुख्य कैंपेन मैनेजर कोरी लिवन्डोवस्की के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने की कोशिश में लगे हैं। कोरी के बाद ग्लासनर ही वो व्यक्ति हैं जो बारिकी से ट्रंप की राजनीतिक चालों और रणनीतियों के बारे में उनको सुझाव देते हैं।

ट्रंप के सोशल मीडिया विभाग का जिम्मा

डैनियल सोशल मीडिया पर ट्रंप के प्रचार की संभालते हैं जिम्मेदारी - फोटो : Twitter
डैनियल स्काविनो जूनियर डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया विभाग का कार्यभार संभालते हैं। डैनियल की अगुवाई में ही डोनाल्ड की रैलियों, सभाओं, भाषणों और बयानों का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया जाता है। लोगों के सामने ट्रंप के कौन से बयान को किस तरह से पेश करें जिससे उनकी छवि और सुधरे इसका पूरा ध्यान डैनियल ही रखते हैं।

ट्रंप ने नवबंर 2015 में ही डैनियल को अपने सोशल मीडिया विंग का निदेशक नियुक्त किया था। वह ट्रंप के साथ काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं और उन्हें ट्रंप का सबसे भरोसेमंद राजदार भी माना जाता है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल ट्रंप अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में बने रहते हैं ऐसे में जनता के बीच उनकी छवि को कैसे पेश किया जाए ये डैनियल के ऊपर ही निर्भर करता है।

हाल ही में शुरू किए गए नए कैंपेन 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' की प्रचार की और उसकी दिन प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता के पीछे डैनियल का ही दिमाग काम करता है। आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बन कर उभरा है जो किसी व्यक्ति की छवि निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में यह बड़ा ही महत्वपूर्ण हो जाता है कि इसका उपयोग किस तरह से किया जाए जिससे की लोगों के दिमाग में उम्मीदवार की अच्छी छवि तैयार हो।
विज्ञापन

कोर टीम में एक मात्र महिला हैं होप हिक्स

ट्रंप की महिला प्रवक्ता हैं होप हिक्स
ट्रंप की कोर टीम में जो सबसे चर्चित सदस्य है वो महज 26 साल की हैं। यह इस टीम की सबसे युवा सदस्य भी हैं। इन्हें ट्रंप के चुनावी प्रचार में कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है। देखने में बेहत खूबसूरत और काम में उतनी ही तेज इस महिला का नाम होप हिक्स है। होप हिक्स डोनाल्ड ट्रंप की मीडिया हैंडलर हैं जो उनके सभी कार्यक्रमों, विज्ञप्तियों और आगामी सभाओं के बारे में मीडिया को अवगत कराती हैं। ट्रंप की आंतरिक टीम वह एकमात्र महिला सदस्य भी हैं।

ट्रंप से पहले हिक्स उनकी मॉडल बेटी इवांका ट्रंप की सलाहकार के तौर पर नियुक्त थी जो उनके पहनावे का खास ख्याल रखती थीं जिससे वह सोशल मीडिया पर उनकी छवि का खासा असर पड़े। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ट्रंप को इतनी कम उम्र की महिला को उनके आतंरिक टीम में शामिल करने की क्या जरूरत पड़ गई, जबकि उनके पास उतना अनुभव भी नहीं है तो जवाब यह है कि हिक्स को लोगों के साथ संपर्क बनाने की कला विरासत में मिली है। उनके पिता पॉल हिक्स III एक पीआर एक्जिक्यूटिव है जिन्हें इस क्षेत्र में महारत हासिल है।

हिक्स अपने काम को बड़ी ही चालाकी से करती हैं। गौरतलब है कि ट्रंप हमेशा विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह कभी महिलाओं को लेकर बयान देते हैं तो कभी मुस्लिमों को लेकर। कभी आईएसआईएस पर विवादित बयान देते हैं तो कभी मेक्सिकन पर। ऐसे में होप हिक्स का काम अन्य लोगों से ज्यादा कठिन हो जाता है। उन्हें पत्रकारों के सवाल का सीधा जवाब देना होता है। ऐसे में तजुर्बा काफी मायने रखता है लेकिन हिक्स के साथ ऐसा नहीं है। वह भले ही कम उम्र और कम अनुभव वाली हों लेकिन वह काफी चालाक हैं। उन्हें पता है कि कैसे मीडिया के तीखे सवालों का जवाब देना है और उन्हें यह भी पता है कि कैसे मीडिया को ट्रंप की छवि खराब करने से रोकना है।

वह कितनी तेज तर्रार हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पहले इंवाका ट्रंप के लिए काम किया और उनके माध्यम से वह डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान वाली कोर टीम में जा पहुंची। उन्हें अलग-अलग लोगों और उनके काम करने ने तरीकों की अच्छी समझ है। यही कारण हैं की मॉडलिंग की दुनिया में काम करने वाली महिला राजनीति की दुनिया में काम कर रही है और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें