एन95 मास्क को 24 घंटे इस्तेमाल करके फेंकने वाली समस्या का समाधान ताइवान के 68 वर्षीय साइंटिस्ट पीटर साई (Peter Tsai) ने निकाला है, पीटर साई इसी साल जनवरी में रिटायर हो गए थे, लेकिन एन95 मास्क को लेकर उनका रिसर्च जारी रहा। साई को इस बारे में हर रोज कई ई-मेल आते थे जिनमें एन95 मास्क के दोबारा इस्तेमाल को लेकर सवाल होते थे।
एक मीडिया हाउस से बातचीत में पीटर ने बताया कि उन्होंने एन95 मास्क बनाने के लिए 1992 में जिस चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया था, उसे 'कोरोना चार्जिंग' कहा जाता था। इस तकनीक में मास्क में मौजूद फिल्टर की क्षमता को दस गुना बढ़ाया जाता था।
पीटर साई ने बताया कि एन95 मास्क को एक घंटे तक 70 डिग्री तापमान पर गर्म करें। इससे उसमें मौजूद वायरस मर जाएंगे और मास्क दोबारा इस्तेमाल करने लायक हो जाएगा। मास्क को गर्म करने के लिए आप स्टीमिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
पीटर साई की परवरिश एक किसान परिवार में हुई। उन्होंने ताइवान के क्विंगहुई जिले के ताइचुंग नगर Cingshuei सीनियर हाई स्कूल से स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद इसके बाद साई ने प्रांतीय ताइपे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रासायनिक फाइबर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पीटर ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मटेरियल इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई की है।