फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: भारतीय दंपतियों के बीच उच्च रक्तचाप का अजीबो-गरीब संबंध, पति पीड़ित तो पत्नी में 37 फीसदी ज्यादा जोखिम

Wed, 29 May 2024 06:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भारत में किए एक नए अध्ययन के अनुसार, जिनकी पत्नियां उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, उनमें उच्च रक्तचाप होने की संभावना 32 फीसदी अधिक होती है। जिनके पति उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं उन महिलाओं में उच्च रक्तचाप होने की संभावना 37 फीसदी अधिक पाई गई। 
विज्ञापन
ब्लड प्रेशर जांच (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पति-पत्नी के बीच उच्च रक्तचाप का विचित्र संबंध है। भारत में किए एक नए अध्ययन के अनुसार जिनकी पत्नियां उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, उनमें उच्च रक्तचाप होने की संभावना 32 फीसदी अधिक होती है। जिनके पति उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं उन महिलाओं में उच्च रक्तचाप होने की संभावना 37 फीसदी अधिक पाई गई। इससे यह साबित होता है कि विवाह के बाद साझा जीवनशैली भारतीय दंपत्ति में पति-पत्नी दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। यह जानकारी एमोरी यूनिवर्सिटी, अटलांटा और जॉर्ज इंस्टीट्यूट, दिल्ली के शोधकर्ताओं द्वारा भारतीय जोड़ों पर किए अध्ययन में सामने आई है। इसके नतीजे अंतराष्ट्रीय जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुए हैं। यह अध्ययन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के आंकड़ों पर आधारित है। 

विज्ञापन


1,36,432 दंपतियों के स्वास्थ्य का विश्लेषण
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 1,36,432 विवाहित जोड़ों के स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया है। अध्ययन के दौरान सटीक परिणाम प्राप्त करने के लिए शोधकर्ताओं ने एक सर्वेक्षण की मदद ली है। इसमें विवाहित जोड़ों से पूछा गया कि क्या उन्हें उच्च रक्तचाप है और  क्या ये लोग पहले ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित रहे हैं। साथ ही उन अन्य व्यक्तिगत और घरेलू कारकों पर भी विचार किया है।

  • 29.1 % पति उच्च रक्तचाप से पीड़ित
  • 20.6 % पत्नियां उच्च रक्तचाप से पीड़ित


शोध के दौरान उच्च रक्तचाप के जो आंकड़े सामने आए हैं उनसे पता चला है कि भारत में जहां औसतन 29.1% पति उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। वहीं महिलाओं में यह संख्या 20.6% दर्ज की गई।

  • इसी तरह विवाहित जोड़ों में 8.4% पति-पत्नी दोनों उच्च रक्तचाप का शिकार थे। युवा और ऐसे जोड़ों में जो आर्थिक रूप से कमजोर थे उनमें पति-पत्नी दोनों में उच्च रक्तचाप होने की आशंका अधिक थी।
  • इन आंकड़ों से पता लगाया गया कि पति या पत्नी में उच्च रक्तचाप होने से दूसरे में इसके होने की आशंका कितनी है।

विज्ञापन

40 से कम उम्र की महिलाओं में खतरा 55 फीसदी से अधिक
आयु, शिक्षा-स्तर, शहरीकरण, आर्थिक स्थिति, और सामाजिक कारकों के आधार पर बनाए समूहों में यह देखा गया कि जब पति या पत्नी में से एक उच्च रक्तचाप से पीड़ित था तो दूसरे में इसके होने की आशंका अधिक थी।  

  • अध्ययन में यह भी सामने आया है कि 40 से कम उम्र की महिलाओं में जिनके पति उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं उनमें भी इसके होने की कहीं अधिक आशंक है। उनमें यह खतरा 55 फीसदी अधिक दर्ज किया गया।


साझा जीवनशैली पति-पत्नी की सेहत पर असर डालती है...अध्ययन के जो नतीजे सामने आए हैं उनसे साबित होता है कि विवाह के बाद साझा जीवनशैली किस तरह पति-पत्नी दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। शोधकर्ताओं का सुझाव है कि परिवारों पर ध्यान केंद्रित करने से भारत में उच्च रक्तचाप की जांच, निदान और उपचार में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें