फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ओडिशा में पलटी 50 यात्रियों से भरी बस, दो लोगों की मौत और नौ घायल; पीड़ितों की मदद कर रहा प्रशासन

Wed, 29 May 2024 06:00 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फूलबनी (ओडिशा)

सार

ओडिशा के फूलबनी जिले में 28 और 29 मई की दरम्यानी रात एक यात्री बस पलट गई। यात्री बस में 50 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
ओडिशा में हादसा (प्रतीकात्मक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में यात्री बस पलटने के कारण दो लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा फूलबनी जिले के फिरंगिया में हुआ। हादसे के बारे में एसडीएम चितरंजन महांता ने बताया कि बस में लगभग 50 लोग सवार थे। प्रशासन की तरफ से घायलों के इलाज का समुचित बंदोबस्त किया जा रहा है। हादसे के कारणों के बारे में महांता ने कहा कि एक तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई। इस मामले में कंधमाल के जिलाधिकारी और कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल ने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क पर उनकी मदद का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के लिए भी प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें