फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में फिट हैं तो तभी मिलेगा रेलवे में प्रमोशन, मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Thu, 25 May 2017 05:35 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में चालीस साल की उम्र पार करने के बाद अगर तरक्की चाहिए तो स्वास्थ्य बेहतर रखना होगा। अगर फिट नहीं है तो तरक्की भी नहीं मिलेगी। रेल मंत्रालय ने 40 साल की आयु के बाद तरक्की के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी है। मंत्रालय का यह आदेश सभी अधिकारियों के लिए है।
विज्ञापन


रेलवे के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेल्थ (जनरल) डॉ. अमिताव दत्ता की तरफ से जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि अप्रेजल भरने के पहले मेडिकल जांच जरूर करा ले। दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि मार्च-अप्रैल महीने में हर साल मेडिकल चैकअप कराना अनिवार्य होगा।

पत्र में कहा गया है कि ब्लड टेस्ट जिसमें एचबी प्रतिशत, टीएलसी, डीएलसी, एफबीएस, एचबी एएलसी, लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, केएफटी, ईसीजी, यूरिन की जांच रिपोर्ट आवश्यक है। इसके साथ ही अगर ऑथराइज्ड फिजिशियन किसी तरह की जांच करने को कहता है तो उसे भी अवश्य रूप से कराए।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे का मानना है कि अनफिट लोगों के कारण काम प्रभावित होता है। बीमारी की आड़ में ज्यादातर अधिकारी या तो छुट्टी पर रहते हैं या काम में ध्यान नहीं देते हैं। इसीलिए रेलवे ने इस तरह का आदेश जारी किया है।

बता दें कि इस आदेश के तहत रेलवे बोर्ड के सदस्यों के साथ ही महाप्रबंधक, मंडल प्रबंधक, एक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर, डायरेक्टर भी आएंगे। इसके लिए अप्रेजल फॉरमेट में भी बदलाव किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें