फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: राहत कार्यों के लिए UNRWA को 25 लाख डॉलर देगा भारत, गाजा में विकास कार्यों में योगदान का भी किया एलान

Thu, 13 Jun 2024 05:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय में सचिव मुक्तेश परदेशी ने जॉर्डन के अम्मान में एक उच्च स्तरीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली के चल रहे मानवीय, क्षमता निर्माण और विकासात्मक प्रयासों की जानकारी दी। कहा, भारत राहत कार्यों के लिए ‘यूएनआरडब्ल्यूए’ को 25 लाख डॉलर की राशि वितरित करेगा।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय में सचिव मुक्तेश परदेशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्रालय में सचिव मुक्तेश परदेशी ने गाजा के लिए तत्काल मानवीय प्रतिक्रिया पर जॉर्डन के अम्मान में एक उच्च स्तरीय सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नई दिल्ली के चल रहे मानवीय, क्षमता निर्माण और विकासात्मक प्रयासों की जानकारी दी। मंत्रालय में सचिव (कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले के सचिव परदेशी ने विकास कार्यों पर दोटूक राय रखी।

विज्ञापन


परदेशी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में फलस्तीन को भारत की विकास सहायता 12 करोड़ डॉलर पहुंच गई है। भारत राहत कार्यों के लिए ‘यूएनआरडब्ल्यूए’ को 25 लाख डॉलर की राशि वितरित करेगा।

इस्राइल ने हिजबुल्ला कमांडर को मार डाला
इस्राइली सेना ने बुधवार को पुष्टि की कि उसने दक्षिण-पूर्वी लेबनान में एक कमांड और नियंत्रण केंद्र पर हमले में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर तालेब अब्दुल्ला के साथ-साथ तीन अन्य हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार डाला है। अब्दुल्ला की हत्या के जवाब में, हिजबुल्लाह ने उत्तरी इस्राइल की ओर दर्जनों मिसाइलें दागीं, जो पिछले अक्तूबर में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद अब जाकर 160 प्रजेक्टाइल दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें