फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन में अगले दौर की सैन्य वार्ता जल्द: विदेश मंत्रालय

Fri, 05 Feb 2021 03:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच अगले दौर की वरिष्ठ कमांडर स्तर की वार्ता जल्द होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कहा, भारत और चीन के बीच विचार का स्पष्ट और गहन आदान-प्रदान हुआ है। भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से सटे इलाकों में तनातनी वाली सभी जगहों से पूरी तरह से सैनिकों को हटाने और शांति व सद्भाव बहाल करने के अपने रुख पर कायम है। उन्होंने कहा, भारत राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से चीनी पक्ष के साथ चर्चा जारी रखेगा।

विज्ञापन


मालवाहक पोत पर फंसे भारतीयों के चालक दल को बदलने की अनुमति
भारत ने कहा है कि चीन ने मालवाहक पोत पर फंसे 16 भारतीय नाविकों के चालक दल के सदस्यों को बदलने की मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि चीन के काओफीडियन बंदरगाह के पास यह पोत पिछले सितंबर से फंसा हुआ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हम आशा करते हैं कि चालक दल में जल्द बदलाव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजिंग स्थित हमारे दूतावास के लगातार प्रयास के बाद चीन के केंद्रीय अधिकारियों ने तांगशान और बंदरगाह स्थित स्थानीय अधिकारियों तक क्रू सदस्यों के हस्तांतरण का संदेश पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें