पाकिस्तान की टिप्पणियों पर मीडिया के सवालों पर जायसवाल ने कहा, हमने पाया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बारे में कुछ टिप्पणियां की हैं। दुनिया जानती है कि असली मुद्दा पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार आतंकवाद को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना और प्रायोजित करना है। वास्तव में यह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है।
भारत ने पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर पर झूठ फैलाने की जगह भारतीय क्षेत्र को खाली करने को कहा है जिस पर उसने अवैध और जबरन कब्जा जमा रखा है। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हालिया पॉडकास्ट में जम्मू-कश्मीर के बारे में कही गई बातों पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की टिप्पणियों पर मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह बात कही।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टिप्पणियों पर मीडिया के सवालों पर जायसवाल ने कहा, हमने पाया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बारे में कुछ टिप्पणियां की हैं। दुनिया जानती है कि असली मुद्दा पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार आतंकवाद को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना और प्रायोजित करना है। वास्तव में यह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है। झूठ फैलाने के बजाय पाकिस्तान को अपने अवैध और जबरन कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली कर देना चाहिए।
हाल ही में, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक साक्षात्कार में पाकिस्तान के साथ संबंधों को सुधारने के अपने प्रयासों को साझा किया, जिसमें अपने शपथ ग्रहण समारोह में तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आमंत्रित करना भी शामिल था। हालांकि, प्रधानमंत्री ने कहा था कि शांति को बढ़ावा देने के हर प्रयास का जवाब दुश्मनी और विश्वासघात से मिला।