फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर पर विदेश मंत्रालय ने पहली बार जारी किया बयान, कहा- मामले की जांच चल रही है

Thu, 20 Jul 2023 08:07 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीमा हैदर मामले पर विदेश मंत्रालय ने पहली बार गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से संबंधित मामले की जांच चल रही है और उसको अदालत में पेश किया गया और वह जमानत पर है।
 
विज्ञापन
सचिन मीणा और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर अब नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही है। सीमा हैदर इन दिनों भारतीय मीडिया में छाई हुई है। वहीं विदेश मंत्रालय ने पहली बार इस मामले पर गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से संबंधित मामले की जांच चल रही है और उसको अदालत में पेश किया गया और वह जमानत पर है।

विज्ञापन


नजर बनाए हुए है सरकार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमें मामले की जानकारी है और हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। अगर मामले में कोई बड़ी जानकारी सामने आती है तो हम उसे बताएंगे।

2,559 मछुआरे, 63 नागरिक कैदियों को पाक से स्वदेश लाया गया
विदेश मंत्रालय ने बताया कि 2014 से अब तक 2,559 भारतीय मछुआरों और कुल 63 नागरिक कैदियों को पाकिस्तान से वापस लाया गया है। इनमें से 398 भारतीय मछुआरों और 5 भारतीय नागरिकों को इस साल अब तक पाकिस्तान से स्वदेश लाया गया। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में गुजरात से राज्यसभा सदस्य नरहरि अमीन के एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


नेपाल होटल में रुके थे सीमा और सचिन
हाल ही में यह बात सामने आई थी कि हैदर और सचिन (दावा-कि वह सीमा का पति है) भी करीब एक हफ्ते तक नेपाल के एक होटल में रुके थे। वहीं एएनआई के मुताबिक, होटल के मालिक ने इस बात की पुष्टि की है। साथ ही होटल के मालिक गणेश रोका मगर ने खुलासा किया कि सीमा और सचिन इस साल मार्च के महीने में एक होटल में रुके थे और फर्जी नाम से कमरा बुक किया था दोनों ज्यादातर समय कमरे में ही रहे। नेपाल में रहने के बाद सीमा हैदर सचिन के साथ भारत आ गई थी। दोनों ने बताया कि उनकी दोस्ती एक ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी। 

 उत्तर प्रदेश पुलिस भी बनाए हुए नजर
वहीं उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी सीमा हैदर को लेकर काफी सजग है, वहीं केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और उत्तर प्रदेश पुलिस से सीमा हैदर पर रिपोर्ट मांगी है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी कार्यालय ने एक संक्षिप्त नोट जारी किया जिसमें बताया गया कि सीमा हैदर के पास से दो वीडियो कैसेट, चार मोबाइल फोन, पांच पाकिस्तान अधिकृत पासपोर्ट, अधूरे नाम और पते के साथ एक अप्रयुक्त पासपोर्ट और आईडी कार्ड बरामद किया गया। इसकी जांच चल रही है। वह अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई और जिला पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दी कड़ी प्रतिक्रिया
वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और जांच एजेंसियां सीमा हैदर के मामले की जांच कर रही हैं। आगे कहा कि हम राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। राज्य एजेंसियां के साथ ही केंद्रीय एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को यूपी आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की एक टीम ने सीमा हैदर से उनकी यात्रा के दावों की पुष्टि के लिए ग्रेटर नोएडा में पूछताछ भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें