फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी हवाई हमलों की भारत ने की निंदा, विदेश मंत्रालय ने रमजान का जिक्र कर क्या कहा?

Sun, 22 Feb 2026 09:58 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तालिबानी सरकार ने कहा है कि अफगानिस्तान सीमा पार से हो रहे लगातार उल्लंघनों के सामने चुप नहीं रहेगा और देश को अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने का अधिकार है। पिछले साल अक्टूबर में दोनों पक्षों के बीच छिड़े सशस्त्र संघर्ष में पाकिस्तानी सेना के अनुसार 23 पाकिस्तानी सैनिक और 200 से अधिक अफगान तालिबान सैनिक मारे गए थे।
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सेना ने रविवार की सुबह अफगानिस्तान में कथित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में कई महिलाओं-बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत की भारत ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत रमजान के पवित्र महीने के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों की जान लेने वाले अफगान क्षेत्र पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है।

ये भी पढ़ें: Russia: मॉस्को के सभी चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बंद, 11 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का किया दावा
विज्ञापन


पाकिस्तान ने 70 आतंकियों को मारने का किया दावा
पाकिस्तान ने रविवार को दावा किया कि अफगानिस्तान में सैन्य हमलों में कम से कम सात आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर 70 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हाल ही में हुए आत्मघाती बम विस्फोटों के जवाब में किए गए हमलों की पुष्टि की थी, जबकि काबुल ने हमलों के जवाब में 'आवश्यक और संयमित प्रतिक्रिया' की चेतावनी दी थी।



पाकिस्तानी सरकार ने दावा किया कि देश में की गई आतंकवाद की घटनाएं, जिनमें इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद पर हमला, बाजौर और बन्नू में एक-एक घटना और शनिवार को बन्नू में हुई एक अन्य घटना शामिल है, कथित तौर पर ख्वारिज द्वारा अफगानिस्तान स्थित उनके नेतृत्व और संचालकों के इशारे पर की गई थीं।

तहरीक-ए-तालिबान पर लगाया आतंकी हमलों का आरोप
मंत्रालय ने कहा, 'इन हमलों की जिम्मेदारी अफगानिस्तान स्थित पाकिस्तानी तालिबान के फितना-अल-ख्वारिज (एफएके) और उनके सहयोगियों तथा इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासान प्रोविंस (आईएसकेपी) ने भी ली है।' गौरतलब है कि फितना-अल-ख्वारिज एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran Crisis: ईरान में फिर सुलग रही है खामेनेई के खिलाफ विद्रोह की आग, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया प्रदर्शन

सूत्रों के अनुसार हमलों के बाद तालिबान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में पाकिस्तान के राजदूत उबैद उर रहमान निजामानी को तलब किया और उन्हें हमलों के संबंध में एक विरोध पत्र सौंपा। अफगानिस्तान ने एक बयान में चेतावनी दी कि उचित समय पर इन पाकिस्तानी हमलों का 'जरूरी और संयमित जवाब' दिया जाएगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें