विदेश मंत्रालय ने विदेश में नियुक्त भारत के दो राजदूतों की नई नियुक्तियां की हैं। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि डॉ. सुमित सेठ को निकारगुआ गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। डॉ. सेठ वर्तमान में पनामा गणराज्य में भारत के राजदूत हैं।
इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने पेरू गणराज्य में भारत के राजदूत विश्वास विदु सपकाल की भी नई नियुक्ति की है। सपकाल को बोलीविया के प्लुरिनेशनल राज्य के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया है।