फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रूडो की डिनर पार्टी में कैसे पहुंचा खालिस्तानी आतंकी, विदेश मंत्रालय को नहीं पता

Thu, 22 Feb 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भारत दौरा विवादों के घेरे में है। वजह है मुंबई में ट्रूडो के लिए आयोजित की गई डिनर पार्टी में खालिस्तानी आतंकी जसपाल अटवाल का दिखाई देना।

विज्ञापन


इस बीच विवाद को बढ़ता देख विदेश मंत्रालय ने मोर्चा संभाला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'अटवाल को वीजा कैसे मिला फिलहाल यह जांच का विषय है, हालांकि कनाडा ने उसको दिया आमंत्रण कैंसल कर दिया है। कनाडा के उच्चायोग से इस संबंध में जानकारी मांगी जाएगी।'

 

 


बता दें कि अटवाल 32 साल पहले पंजाब के एक मंत्री पर जानलेवा हमला करने का दोषी है। कनाडा के खालिस्तान प्रेम पर भारत का जोरदार विरोध किया जा रहा है।  

विज्ञापन


बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी तो इस मामले में बेहद नाराज नजर आए। अटवाल के इस तरह डिनर पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि हमारी बेवकूफी थी कि हमने बैकग्राउंड चेक नहीं किया। स्वामी ने सवाल किया कि कनाडा के लोग कहते हैं कि वह खालिस्तानियों को सपोर्ट नहीं करते हैं। जब वो सपोर्ट नहीं करते तो उसको इजाजत कैसे मिली।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें