फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपुल अंबानी की जानकारी में हो रहा था पूरा घोटाला: सीबीआई

Thu, 22 Feb 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विपुल अंबानी
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के महाघोटाले में नीरव मोदी तो फरार हो गए लेकिन उनकी कंपनी के फायनेंस अधिकारी विपुल अंबानी जांच एजेंसियों की गिरफ्त में आ गए हैं। सीबीआई के मुताबिक फायर स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी विपुल अंबानी को पूरे घोटाले के बारे में जानकारी थी। चूंकि विपुल कंपनी के चीफ फायनेंस ऑफिसर थे लिहाजा बिना उनकी जानकारी के धोखाधड़ी जैसा मामला संभव नहीं है।     

विज्ञापन

 


सीबीआई ने कोर्ट को जानकारी दी कि विपुल के दफ्तर की तलाशी में वो फर्जी दस्तावेज मिले हैं जिनके आधार LoU हासिल किया गया था। कंपनी के बड़े अधिकारी होने के नाते वह न सिर्फ पीएनबी की ब्रैडी हाउस में अधिकारियों से मुलाकात करते थे। बल्कि मुंबई की जोनल और सर्किल ब्रांच भी जाया करते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घोटाले के बाद हुई छापेमारी में करीब 5600 हजार करोड़ के आभूषण जब्त किए गए हैं लेकिन इनका असली आंकलन होना अभी बाकी है। जानकारों का कहना है कि जब्त आभूषण के बावजूद बैंक को लगी चपत की भरपाई नहीं हो पाएगी। प्रवर्तन निदेशालयों को शक है कि बरामद आभूषणों में नकली हीरे भी शामिल हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें