फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर बोले: बिम्सटेक ढांचे के तहत भारत सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

Thu, 01 Apr 2021 07:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल यानी बिम्सटेक में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत बिम्सटेक ढांचे के तहत क्षेत्रीय सहयोग को गति देने तथा इसे एक मजबूत, विविधतापूर्ण एवं परिणामोन्मुख समूह बनाने को प्रतिबद्ध है। समूह की मंत्रिस्तरीय बैठक के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) में दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया को जोड़ने की एक अनोखी ताकत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मई 2019 में हमारे सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक नेताओं का शामिल होना इसकी गवाही देता है। विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद एवं संगठित अपराध तथा मादक पदार्थो की तस्करी से मुकाबला करने में सहयोग को लेकर बिम्सटेक संधि पिछले महीने प्रभाव में आई। 

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि सदस्य देशों ने बिम्सटेक परिवहन सम्पर्क मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया है और इसे बिम्सटेक की पांचवी शिखर बैठक में अंगीकार किया जाएगा। जयशंकर ने कहा, 'यह हमारे क्षेत्र में बेहतर सम्पर्क एवं जुड़ाव की लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।' बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।
विज्ञापन


पांच और छह अप्रैल को भारत में रहेंगे रूस के विदेश मंत्री
रूस के विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव पांच और छह अप्रैल को नई दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। इस संबंध में रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दोनों देशों के विदेश मंत्री आगामी रूस-भारत के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक की तैयारी और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें