फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: विदेश मंत्रालय ने कहा- श्रीलंका में स्थिति पर हमारी नजर, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Thu, 25 Aug 2022 06:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा, "हमारा उच्चायोग श्रीलंका में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका में किसी पर हमला हुआ है। हमने भारतीय नागरिकों को इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की हैं।" 
विज्ञापन
1 of 5
अरिंदम बागची - फोटो : ANI
श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम वहां के घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, श्रीलंका में भारतीय सबसे ज्यादा पर्यटक हैं। भारत के बाहर और श्रीलंका में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय नागरिकों को श्रीलंका में रहने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह देंगे। उन्हें किसी भी आवश्यक यात्रा के लिए करेंसी एक्सचेंज और फ्यूल (ईंधन) की स्थिति सहित सभी प्रासंगिक कारकों की जांच करनी चाहिए। 
 
उन्होंने आगे कहा, हमारा उच्चायोग श्रीलंका में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका में किसी पर हमला हुआ है। हमने भारतीय नागरिकों को इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की हैं।  
विज्ञापन

जापान ने की 2+2 बैठक की पेशकश

2 of 5
India-Japan - फोटो : iStock
बागची ने कहा, जापान ने अगली भारत-जापान 2+2 बैठक आयोजित करने की पेशकश की है। यह अभी तक कोविड 19 और अन्य वजहों से नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

सिख महिला के अपहरण पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान में सिख महिला के अपहरण की खबरों को लेकर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा, ये मुद्दे हमें बहुत परेशान करते हैं। पाकिस्तान में धार्मिक असहिष्णुता के इस स्तर को और अधिक देखना हैरान करने वाला है। हम इसे पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा सामना किए जाने वाले धार्मिक उत्पीड़न के एक और उदाहरण के रूप में देखते हैं। 
 

लेखक सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा की

4 of 5
प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी - फोटो : अमर उजाला
लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमले की प्रतिक्रिया में विदेश मंत्रालय ने अपनी वीकली मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "भारत हमेशा हिंसा और उग्रवाद के खिलाफ खड़ा रहा है। हम सलमान रुश्दी पर हुए 'भयानक हमले' की निंदा करते हैं और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। रुश्दी पर 12 अगस्त को न्यूयॉर्क के चौटाउक्का इंस्टीट्यूशन में हमला किया गया था जहां वह एक व्याख्यान देने वाले ते। उनकी गर्दन पर चाकू से हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'अग्निपथ योजना के तहत गोरखा सिपाहियों की भर्ती जारी रहेगी'

5 of 5
अभ्यास करते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारत ने गुरुवार को फिर दोहराया कि अग्निपथ योजना के तहत वह गोरखा सैनिकों की भर्ती जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा, हम लंबे समय से भारतीय सेना मं गोरखा सिपाहियों की भर्ती करते रहे हैं। हम अग्निपथ योजना के तहत भी गोरखा सिपाहियों की भर्ती को आगे जारी रखेंगे। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14 जून को भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं में सेवा देने के लिए अग्निपथ भर्ती योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीर के रूप में जाना जाएगा। अग्निपथ योजना देशभक्त और प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्रों बलों में सेवा करने की अनुमति देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें