फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: कतर में हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक अमित गुप्ता, MEA के सूत्र बोले- भारतीय दूतावास कर रहा है मदद

Sat, 22 Mar 2025 10:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कतर में एक भारतीय नागरिक अमित गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। यह मामला कतर की सरकार की तरफ से चल रही एक जांच से जुड़ा हुआ है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि उन पर क्या आरोप लगाए गए हैं। वहीं विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय दूतावास को इस मामले पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
कतर में भारतीय उच्चायुक्त - फोटो : X / @IndEmbDoha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया गया है। भारतीय तकनीकी कंपनी में काम करने वाले भारतीय नागरिक अमित गुप्ता के खिलाफ आरोपों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय दूतावास को अमित गुप्ता को कतर के अधिकारियों की ओर से हिरासत में लिए जाने की जानकारी है। यह मामला कतर की सरकार की तरफ से चल रही एक जांच से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Grok AI: सोशल मीडिया एक्स पर 'ग्रोक' ने लगाई अपशब्दों की झड़ी, जानें विवाद पर एलन मस्क ने क्या दी प्रतिक्रिया

मामले पर भारतीय दूतावास की नजर
वहीं विदेश मंत्रालय (एमईए) के सूत्रों के अनुसार, कतर में भारतीय दूतावास अमित गुप्ता के परिवार, उनके वकील और कतर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। भारतीय दूतावास इस मामले में पूरी तरह नजर बनाए हुए है। इस मामले में सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले को नजदीकी से देखा जा रहा है और अमित गुप्ता को न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Congress: परिसीमन पर जेएसी की बैठक को लेकर शशि थरूर ने दी सलाह, 'इस मामले में ज्यादा बातचीत करने की जरूरत है'

हर संभव मदद का दिया गया आश्वासन
भारतीय दूतावास ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में हर संभव सहायता कर रहे हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एक सूत्र ने कहा, 'हमारी दूतावास इस मामले को बहुत करीब से देख रही है और हर जरूरी मदद दे रही है।' फिलहाल, कतर सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारतीय दूतावास यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि अमित गुप्ता को कानूनी सहायता मिले और मामले का हल जल्द निकले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें