फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस: हिंदू महिला की हत्या पर पाकिस्तान को दो टूक, दलाई लामा की जासूसी को लेकर कही ये बात

Thu, 29 Dec 2022 10:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान में हिंदू महिला की हत्या को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, इस रिपोर्ट पर हमारे पास कोई विशेष विवरण नहीं है। पाकिस्तान अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
1 of 7
अरिंदम बागची, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला की हत्या के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों की रक्षा करने का आह्वान किया। एमईए के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हमने इसको लेकर रिपोर्ट देखी है, लेकिन हमारे पास इसकी खास जानकारी नहीं है। हमने इस बात को दोहराया है कि पाकिस्तान को अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा और सुरक्षा करनी चाहिए। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
woman death, महिला मौत - फोटो : फाइल फोटो
पीपीपी की सांसद ने की हिंदू महिला की हत्या की पुष्टि
सिंध में हिंदू महिला दया भील की हत्या के बाद से आक्रोश है। थारपारकर सिंध से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सांसद कृष्णा कुमारी अपने गांव पहुंचीं और हिंदू महिला की निर्मम हत्या की खबर की पुष्टि की। कृष्णा कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, 40 वर्षीय विधवा दया भील की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव बहुत बुरी हालत में पाया गया। उसका सिर धड़ से अलग किया गया है और दरिंदों ने पूरे सिर से मांस निकाल दिया है। सिंझोरो और शाहपुरचकर की पुलिस टीमें गांव पहुंचीं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : istock
कप सिरफ निर्माता के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई : एमईए
उज्बेकिस्तान ने हाल ही में कथित तौर पर भारत में बनी सिरफ का सेवन करने से 18 बच्चों की मौत होने का दावा किया है। इस पर भी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागजी ने कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इसको लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की गई है। हम समझते हैं कि कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हम संबंधित व्यक्तियों को कांसुलर मदद प्रदान कर रहे हैं। 


 

4 of 7
रूसी एमपी - फोटो : Social Media
रूसी नागरिक की मौत पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
रूसी यात्री की मौत को लेकर मंत्रालय ने कहा, "हमें इसकी जानकारी है और ओडिशा पुलिस हमारे कानूनों के मुताबिक इसकी जांच कर रही है।" 

 
विज्ञापन

5 of 7
चीन में कोरोना का कहर। - फोटो : सोशल मीडिया
चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रहे मिशन
विभिन्न देशों में कोविड वृद्धि के मामलों को लेकर विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में हमारे मिशन कोविड स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और स्थानीय नियमों का पालन करेंगे।" 

 
विज्ञापन

6 of 7
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला
दलाई लामा की जासूसी सुरक्षा का मुद्दा : अरिंदम बागती, प्रवक्ता, एमईए
दलाई लामा की कथित जासूसी के लिए एक वांछित चीनी महिला के स्केच पर बागची ने कहा, "यह एक सुरक्षा का विषय है। सुरक्षा के मुद्दे पर बोलने के लिए यह सही मंच नहीं है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के खतरे से निपटने में तेजी से कार्रवाई कर रही मालदीव सरकार

मालदीव सरकार ने माले में भारतीय उच्चायोग को दी गई धमकी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दी। मालदीव की विपक्षी प्रोग्रेसिव पार्टी (पीपीएम) के सदस्य अब्बास आदिल रिजा ने 23 दिसंबर को माले में भारतीय उच्चायोग पर आग लगाने का आह्वान करता हुआ विवादित ट्वीट किया था। इसके बाद मालदीव सरकार ने आधिकारिक बयान में कहा था कि स्थिति के संबंध में सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही है। मालदीव सरकार ने धमकी की जांच शुरू कर दी है। सत्तारूढ़ एमडीपी और कई अन्य राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, मालदीव सरकार ने मामले को लेकर तेजी से कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही है। भारतीय उच्चायोग मालदीव की सरकार के साथ संपर्क में है। सुरक्षा की दृष्टि से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें