फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएमके कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किया पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 27 Jan 2019 09:05 PM IST
आसिम खान भाषा, मदुरै
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

एमडीएमके के प्रमुख वाइको के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया और उन पर तमिलनाडु के हितों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास करने के लिए आए थे। पुलिस ने बताया कि 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले, जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एमडीएमके कार्यकर्ताओं को मौके से हटने को कहा तो पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले रंग के गुब्बारे उड़ाने के अलावा मोदी विरोधी नारे लगाए और उन पर कावेरी एवं अन्य मुद्दों पर तमिलनाडु के हितों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

इस प्रदर्शन और हिरासत की कार्रवाई के करीब 30 मिनट बाद प्रधानमंत्री यहां हवाई अड्डे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यहां पास में ही एम्स का शिलान्यास किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया। इस बीच, एमडीएमके कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के जवाब में भाजपा युवा मोर्चा के समर्थकों ने कटाक्ष के तौर पर ‘‘वाइको का स्वागत’’ वाले पोस्टर दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें