फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: तीन साल से फरार मकोका आरोपी ठाणे से गिरफ्तार, चोरी के कई मामले हैं दर्ज

Sun, 28 Jul 2019 09:28 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के अंतर्गत दो मामलों में संलिप्त एक व्यक्ति को ठाणे पुलिस ने 26 जुलाई को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे के पुलिस उपायुक्त (अपराध) दीपक देवराज ने बताया कि अब्बास अहमद ईरानी उर्फ सैयद (21) के नाम पर चैन छिनैती और चोरी के कई मामले दर्ज हैं और वह 2016 से फरार था। 

विज्ञापन

देवराज ने बताया, ‘कल्याण में कोलसेवाड़ी पुलिस थाने में मकोका के तहत उसके खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल वह ठाणे में आ गया था और उसने शादी कर ली थी। हमने उसे 26 जुलाई को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें