फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election: भाजपा का आरोप- सुकेश के ठगी मामलों में शामिल हैं सत्येंद्र जैन, केजरीवाल से पूछा- कब हटाएंगे

Tue, 01 Nov 2022 06:49 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर को तिहाड़ जेल से अपराध करने के लिए उसे जेल में ही पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती थी। जेल अधिकारियों के द्वारा उसके सेल में ही फोन और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती थी। 
विज्ञापन
भाजपा के नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की घोषणा कुछ ही समय में हो सकती है। इसके पहले सुकेश चंद्रशेखर के द्वारा दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगाए आरोपों पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन सुकेश चंद्रशेखर द्वारा किये गए अपराधों में शामिल हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर को तिहाड़ जेल से अपराध करने के लिए उसे जेल में ही पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती थी। जेल अधिकारियों के द्वारा उसके सेल में ही फोन और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती थी। भाजपा नेता ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच करने और सत्येंद्र जैन को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। 

मोरबी घटना से ध्यान हटाने के लिए ये आरोप लगाने के अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि उस दुखद घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन पर भ्र्ष्टाचार के आरोप पहले से लगे हुए हैं और इसकी जांच चल रही है। मनीष सिसोदिया पर भी भ्र्ष्टाचार के आरोप हैं और इसकी भी जांच चल रही है, इसलिए अब इस तरह के आरोप लगाकर केजरीवाल बच नहीं सकते। 
विज्ञापन


राजनीति के कारण लगा रहे झूठे आरोप-आप
आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गुजरात में मोरबी घटना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए बीजेपी इस तरह के आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा है कि इसी प्रकार की राजनीति पंजाब चुनाव से पहले की गई थी और अब गुजरात चुनाव से पहले की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें