फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती नहीं मानेगीं 'हार', EVM के मुद्दे पर खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा

Mon, 20 Mar 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Writen by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
मायावती
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ईवीएम मुद्दे को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। वो इस मु्द्दे को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं। पत्रकारों से बातचीत में मायावती ने कहा कि 2-3 दिनों के अंदर वो कोर्ट जा सकती हैं। गौरतलब है कि यूपी चुनाव परिणाम के बाद सबसे पहले मायावती ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बाद में आम आदमी पार्टी ने भी चुनावों में हार का ठीकरा ईवीएम के सिर फोड़ा।
विज्ञापन

  We will go to court on EVM issue within 2 -3 days: Mayawati, BSP pic.twitter.com/grWWbivrWo — ANI UP (@ANINewsUP) March 20, 2017
जैसे ही यूपी के नतीजे सामने आए, मायावती ने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है। उसके बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि मायवाती के आरोपों में सच्चाई है, या नहीं, इसे कुछ दिनों के बाद बताएंगे। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।

हालांकि इन आरोपों को चुनाव आयोग ने सिरे से नकार दिया था। चुनाव आयोग ने साफ शब्दों में कहा था कि ईवीएम में किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। ईवीएम और चुनावों में शुचिता रखने के लिए टेक्निकल और प्रशासनिक स्तर पर पूरी तरह से सावधानी रखी जाती है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने कहा था कि जिन राजनितिक दलों या फिर व्यक्तियों  के पास ऐसा कोई सबूत हैं, जिससे साबित होता हो कि ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकती है, तो वो इनको लेकर के आये। आयोग इन सबूतों को गंभीरतापूर्वक देखने के बाद ही किसी तरह का कोई निर्णय लेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें